स्वर संस्कार गणेश महोत्सव का हुआ सुरमयी समापन

Sep 08 2025

ग्वालियर। स्वर संस्कार संगीत गुरुकुल की ओर से स्वर संस्कार गणेश महोत्सव का समापन सुरमयी सांगीतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कलाकारों ने मनभावन प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति और शास्त्रीय संगीत से सराबोर कर दिया। मुख्य प्रस्तुति गायक राजा बनर्जी की थी। उनकी गायकी ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। उनके साथ संगत में हारमोनियम पर वर्षा मित्रा और तबले पर योगेश शर्मा ने बेहतरीन सहयोग प्रदान किया। 
महोत्सव के अंतर्गत हुई सुगम संगीत प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता नई प्रतिभाओं को मंच देने और संगीत के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल रही।