गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान

Sep 08 2025

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए ज्ञानार्थ एजुकेशन अवॉर्ड 5.0 का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे केवल ज्ञान का संचार नहीं करते बल्कि नई पीढ़ी के भीतर संस्कार और जिम्मेदारी की भावना का निर्माण करते हैं। 
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन की यह पहल निश्चित रूप से शिक्षकों के उत्साह को बढ़ाने वाला कार्य है। विशिष्ट अतिथि लालटिपारा गौशाला के ऋषभदेवानंद महाराज ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान और तपस्या से विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देते हैं। साथ ही उद्योगपति पारस जैन और रोहित जैन, समाजसेवी शुभम सिंघल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामानुज पाराशर एवं आभार संस्थापक आकाश बरूआ नै व्यक्त किया।