लायंस क्लब लोटस एवं अग्रसेन उत्सव समिति द्वारा भोजन वितरित
Sep 08 2025
ग्वालियर। अग्रसेन चौराहा मुरार स्थित महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर पितरों के निमित्त भोजन वितरण का सेवा कार्य लायंस क्लब ग्वालियर लोटस एवं अग्रसेन उत्सव समिति के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक क्लब के कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल एवं अध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के अनेक सेवाभावी जन उपस्थित रहे।
15 दिन तक चलने वाले इस भोजन वितरण कार्य को समाज एवं अन्य सेवाभावी संस्थाओं के सदस्यों के सहयोग से किया जाता है। सर्वप्रथम भगवान अग्रसेन को भोग अर्पण कर आरती उतारी गई तत्पश्चात यहां उपस्थित रहने वाले मजदूरों राहगीरों को भोजन वितरण किया गया। इसी क्रम में आने वाले दिनों में मुरार जिला अस्पताल पर भी भोजन वितरण की सेवा का कार्य लायंस क्लब ग्वालियर लोटस द्वारा किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









