श्रीवैश्य गरिमा मंच ने लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में नि:शुल्क अंतिम संस्कार का लिया संकल्प

Sep 07 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी समाज सेवी संस्था श्री वैश्य गरिमा मंच के मध्य प्रदेश प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि श्रीवैश्य गरिमा मंच ग्वालियर एवं मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा समिति के समाज सेवी सदस्यों द्वारा  असहाय, बेबस, लावारिस, एवं असमर्थ लाशों के लिए दहा संस्कार के लिए लकड़ी एवं कण्डों की नि:शुल्क व्यवस्था उपरोक्त दोनों संस्थाओं द्वारा की गई है। जिसके लिए उक्त दोनों संस्थाओं के सहयोगी समाज सेवी सदस्यों द्वारा 7 सिंतम्बर रविवार को प्रात: 8 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंचकर संकल्प लिया गया और बैनर लगाया गया जिसमें सदस्यों के मोबइल नम्बर भी दिए गए है।
इस सेवा कार्य के लिए मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी अशोक गर्ग, प्रदेश महामंत्री रवि कुमार गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अनूप अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, अरुण बंसल, राजकुमार गर्ग, दिनेश चंद्र बंसल, नंदकिशोर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सौरभ बंसल, सुभाष अग्रवाल, तुलसीदास वैश्य, निहाल गुप्ता एवं आनंदमोहन अग्रवाल उपस्थिति रहे।