बारिश थमते ही धूप खिली

Sep 07 2025

ग्वालियर। रविवार को सुबह से धूप खिल उठी। धूप के खिलने से आमजनों को एक ओर जहां राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर इससे तापमान में भी बदलाव दिखने लगा है। रविवार को लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था। मौसम में अचानक आ रहे इस बदलाव के कारण मौसमी बीमरियों एवं मच्छरों के पनपने का खतरा बना हुआ है। मौसम में बदलाव के कारण मच्छरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण सुबह 8.30 बजे का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम खिला रहेगा, जिससे आमजनों को राहत मिलेगी। क्योंकि अभी ऐसा सिस्टम नहीं बन रहा है जिससे बारिश के आसार दिखें।