डॉ. रवि अम्बे गवर्निंग बॉडी के सदस्य मनोनीत

Sep 07 2025

ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के बाल एवं शिशु रोग विभाग में प्राध्यापक एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य डॉ. रवि अम्बे को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की स्वायत्त निकाय बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन नई दिल्ली की गवर्निंग बॉडी के सदस्य के लिए मनोनीत किया गया है। 
बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार वी पाटिल द्वारा मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुमोदन के उपरांत इस आशय का पत्र जारी किया है। जिसमें डॉ. रवि अम्बे का अन्य दो सदस्यों प्रो. प्रदीप कुमार दिल्ली एवं डॉ. शशि बाला गाजियाबाद यूपी के साथ गवर्निंग बॉडी के लिए मनोनयन किया गया है। डॉ. रवि अम्बे का यह कार्यकाल 3 वर्षों के लिए रहेगा। वे विगत फरवरी 2024 से फाउंडेशन की सामान्य परिषद के सदस्य भी हैं।