सिंधिया के आतिथ्य में जैन समाज की सामूहिक क्षमावाणी 9 सितंबर को

Sep 07 2025

ग्वालियर। पर्यूषण पर्व के दौरान आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में सन्मति सुबल वर्षायोग चातुर्मास समिति एवं सकल जैन ग्वालियर के तत्वावधान में नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में रविवार को 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व के समापन पर निर्जला व्रत करने वाले व्रतधारियों का सम्मान व महापारणा समारोहआयोजित किया गया। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सुबक आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के सानिध्य में 10 दिनों तक निर्जला व्रत रखने वाले महिला, पुरुष, बालक, बालिकाओं ने अभिषेक, शांतिधारा ओर पूजन किया। आचार्यश्री के सानिध्य में व्रतधारियों को मुकुट ओर माला पहनकर सम्मान किया। वही आचार्यश्री ने 10, 5,ओर 3 दिन व्रत करने व्रतधारियों को जल पिलाकर महापारणा कराया। वही व्रत करने वाले लोगों के परिवारों के लोगो ने भी मिष्ठान खिलाकर व्रत का पारणा कराया।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के आतिथ्य में 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे से नई सडक़ स्थित चंपाबाग बगीची में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में सकल जैन समाज की सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्षमावाणी कार्यक्रम में व्रतधारियों का सम्मान समारोह आचार्यश्री के ससंघ के सानिध्य में किया जाएगा।