संडे ऑन साइकिल से दिया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक का संदेश
Sep 07 2025
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ने भारत के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम की कड़ी में इस रविवार को साइकिल रैली का आयोजन संस्थान में किया।
जिसमें मुख्य अतिथि जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष केशव पांडेय मौजूद रहे। केशव पांडेय ने कहा कि साइकिल चलाने को अपने दैनिक जीवन मे अपनाने का संकल्प ले। जिससे कि न सिर्फ सभी का स्वास्थ्य बेहतर होकर मोटापे और विभिन्न बीमारियों से दूर भी रहेंगे और पर्यावरण के प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी।
साथ ही सभी अपने परिजनों और अन्य जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज नारे का उपयोग करके फिटनेस और दैनिक शारीरिक गतिविधियों के महत्व को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने का भी संकल्प ले। कार्यक्रम में संस्थान कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा एवं अन्य स्टाफ कर्मचारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









