गाड़ी धुलाई के रूपए मांगने पर ग्राहक ने की फायरिंग, आरोपी पकड़ा
Sep 07 2025
ग्वालियर। गाड़ी धुलाई कराने के बाद जब रूपए मांगे गए तो गाड़ी मालिक ने धुलाई सेंटर के संचालक के साथ गाली-गलौज की, मारपीट कर फायरिंग कर दी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के जड़ेरुआ में गत रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद फायरिंग करने वाले सौरभ बेस को पकड़ लिया गया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मुरार थाना क्षेत्र के जड़ेरुआ निवासी सौरभ बेस का एक वाहन धुलाई सेंटर है। गत रात उसके सेंटर पर सोनू लोधी अपनी गाड़ी धुलवाने के लिए आया था। गाड़ी धुलाई के बाद जब सौरभ ने रूपए मांगे, तो सोनू ने रूपए देने से इनकार कर दिया और फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कुछ ही देर के प्रयास में आरोपी को पकड़ लिया।
मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि गाड़ी धुलाई के रूपए मांगने पर एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद फायरिंग करने वाले आरोपी को पकडक़र उससे पूछताछ जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









