जीवायएमसी क्लब में नि:शुल्क ज्योतिषीय परामर्श शिविर 9 सितंबर को
Sep 07 2025
ग्वालियर। मॉडर्न एस्ट्रो रिसर्च सोसायटी (मार्स) के तत्वावधान में आगामी 9 सितंबर को दिवंगत गुरु रमेश वायगांवकर की पुण्यतिथि के अवसर पर नि:शुल्क ज्योतिषीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के ज्योतिषाचार्य आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
जीवायएमसी क्लब अचलेश्वर रोड पर 9 सितंबर को दोपहर 12 से 4 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वर्गीय वायगांवकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद ज्योतिषीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुनील शर्मा, श्रीमती कल्पना बोहरे, श्रीमती नीरा विश्वकर्मा, रवि जैन, आरएन दुबे, हरीश शर्मा, श्रीमती सीमा नायक, श्रीमती अनीता शुक्ला, श्रीमति रश्मि सिंह, जगदीश अरोरा, श्रीमती आराधना सक्सेना, नवनीत पचौरी, नवनीत शर्मा आदि ज्योतिष आचार्य के सम्मिलित होने की संभावना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









