शनिदेव मंदिर इस अंचल की धरोहर है: नरेन्द्र सिंह तोमर
Sep 07 2025
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा बाल भवन में आयोजित ‘‘त्रेता के शनि’’ फिल्म प्रीमियर शो में मुख्य अतिथि मप. विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि शनिदेव मंदिर ऐती इस अंचल की धरोहर है। हम सब उनके आशीर्वाद से अंचल में सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 10 करोड़ की लागत से शनिदेव मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया। उन्होंने ‘‘त्रेता के शनि’’ फिल्म पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिन कलाकारों ने इस फिल्म में काम किया है, वे प्रशंसा के पात्र हैं और इसके डायरेक्टर उमेश भी प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जमाल यूसुफ, मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक झिंगन का सम्मान भी किया। प्रात: 9 बजे से प्रारंभ हुए चिकित्सा शिविर में 238 लोगों का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर आऊखाना स्कूल के राजेश त्रिपाठी को सम्मानित किया। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि कैट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने चिकित्सा शिविर की प्रशंसा करते हुए कैट की सक्रिय गतिविधियों के लिए टीम को बधाई दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सभी कलाकारों को अंग-वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कैट की मासिक पत्रिका व्यापार वार्ता के संपादक नीरज चौरसिया एवं अंशुल गुप्ता ने अतिथियों से व्यापार वार्ता का विमोचन भी कराया। इस अवसर पर कैट के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, विवेक जैन, मुकेश गुप्ता, एसके गुप्ता, अर्पित भार्गव, राहुल अग्रवाल, समीर अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, श्याम शर्मा, हिमांशु छापरिया, डॉ. सौरभ खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, महेन्द्र खत्री, संदीप देव आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









