एमआईटीएस में भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न
Sep 07 2025
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान सम विश्वविद्यालय हिन्दी समिति द्वारा 1-15 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अंतरविश्वर्विद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता का विषय साहित्य का आधुनिक समाज पर प्रभाव रखा गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साहित्य के बहुआयामी स्वरूप तथा आधुनिक समाज में उसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
वक्ताओं ने साहित्य को समाज का दर्पण बताते हुए इसकी भूमिका को संस्कृति, नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के पक्षों से जोड़ा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. अर्चना कंसल (प्राध्यापिका, महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ एलाइड साइंसेज) एवं वरिष्ठ साहित्यकार तथा गीतकार डॉ. करुणा सक्सेना उपस्थित रहीं।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमआईटी.एस की छात्रा साक्षी सिंह को प्राप्त हुआ, वही आईटीएम यूनिवर्सिटी की कुमुद शर्मा ने द्वितीय व आईटीएम यूनिवर्सिटी के ही सौरव राजपूत ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व इनाम राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एमआईटीएस हिन्दी समिति की समन्वयक व सहायक प्रोफेसर डॉ. शुभी कंसल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की सराहना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









