शिवशक्ति धाम में राधा रानी का छठी उत्सव मनाया

Sep 07 2025

ग्वालियर। मॉडल टाउन स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर पर मधुर भजन मंडली ने राधा जी का छठी उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम संयोजक मधु भार्गव ने बताया कि सबसे पहले मां दुर्गा का श्रीराधा के रूप में मनमोहक श्रृंगार किया। फिर सखियों ने ढोलक, मजीरा, हारमोनियम, करताल आदि पर राधा और कान्हा के भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान मंदिर परिसर को गुब्बारों व फूल मालाओं से सजाया गया। 
इस दौरान मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा बधाईयां गाई गईं। इसके बाद मधु भार्गव ने सभी सखियों को सुहाग का सामान भेंट किया। इस मौके पर पालकी में सजी हुई राधा को माखन, मिश्री, व मिल्क केक का भोग लगाया गया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा खेल खिलौनों को बांटा गया।
कार्यक्रम में नीलम पांडे, शोभा गुप्ता, शशि दुबे, मानसी भार्गव, नीलम चौहान, किरण सिंह, सुधा पवैया, संगीता गुप्ता, सुनीता यादव, कंचन सक्सेना आदि मौजूद रहीं।