घरों में हुआ मिट्टी के गणेश जी का विसर्जन

Sep 07 2025

ग्वालियर। अनंत चतुर्दशी पर मिट्टी के गणपति का श्रद्धाभाव के साथ घरों में भी मिट्टी के गमले व टब और बाल्टी में विसर्जन किया गया। ब्राह्मण समाज की पहल पर सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव ने पारस विहार कॉलोनी स्थित निवास पर भतीजे दक्ष भार्गव शरदानंद के संग मिट्टी के गणेश जी का विसर्जन किया। गमलों में विसर्जन के बाद उनमें तुलसी के बीज डाले ताकि इन गमलों में तुलसी के पौधे उग सकें और हरियाली के साथ पवित्रता की महक भी हमारे आसपास के वातावरण में महके।