संयुक्त परिवार के महत्व को बताने लघु नाटिका का मंचन किया

Sep 07 2025

ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य क्षेत्रीय महिला मण्डल द्वारा निजी होटल थाटीपुर में गणेश महोत्सव, संयक्त परिवार परिचय एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशजी की आरती एवं मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गहोई वैश्य महिला मण्डल सभा की अध्यक्षा श्रीमती गीता नगरिया एवं मंत्री श्रीमती भारती खर्द,  श्रीमती राखी गेड़ा, श्रीमती रानी सेठ एवं लता नीखरा, श्रीमती रंजना सोनी, श्रीमती मीरा नीखरा, श्रीमती सीमा अमर, श्रीमती प्रियंका कुचया, श्रीमती अनामिका निगोती उपस्थित रही।
संयुक्त परिवार के महत्व को बताने के लिए मण्डल की सभी सदस्याओं द्वारा एक लघु नाटिका का मंचन किया गया, जिसमें बताया कि जब परिवार में कोई बड़ी समस्या आती है, तो उसका समाधान संयुक्त परिवार में आसानी से निकल जाता है। वही एकल परिवार छोटी सी समस्या से भी परेशान हो जाता है।
संयुक्त परिवार परिचय एवं सम्मान समारोह में उन सभी परिवारों को सम्मिलित किया गया जिनमें सास-बहू एक ही छत के नीचे रहती हैं एवं थाटीपुर महिला मण्डल की दोनों सदस्य भी हैं। सभी सास व बहुओं ने अपना परिचय देकर बताया कि वह बहुत प्रेम से अपना परिवार संभाल रही हैं। दोनों सास व बहू को माला पहनाकर मुकुट लगाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री गहोई वैश्य क्षेत्रीय महिला मण्डल के 2025-2028 कार्यकाल हेतु मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई गयी। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 20 शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका कुचया, श्रीमती अनामिका निगोती,  श्रीमती रजनी सेठ, सीमा अमर व रजनी अमर, सजनी सेठ, रश्मि अमर, आशा सुहाने, उमा बेडर, सीमा खर्द, शिल्पी तीतविलासी, लीला पंसारी, सुमन गहोई, नीलम रेजा, सुनीता इटौरिया, सुषमा नौगरड्या, माधुरी झुडेले, मंगला सेठ व मीडिया प्रभारी रूपेश खंताल उपस्थित रहे।