गत रात तिघरा के पांच गेट 15वीं बार खोले गए, 240 एमसीएफटी पानी छोड़ा

Sep 06 2025

ग्वालियर। तिघरा बांध में पानी की आवक अधिक होने के कारण गत तिघरा बांध के15वीं बार रात 9.40 से सुबह 7 बजे तक 5 गेट को 3 फीट खोला गया। इससे सांक नदी में 240 एमसीएफटी पानी छोड़ा गया। वर्तमान समय में तिघरा लबालब होने के कारण जल संसाधन विभाग द्वारा ग्वालियर में पेयजल व्यवस्था के लिए 12 एमसीएफटी पानी दिया जा रहा है। इन पांच गेटों के जरिए तिघरा बांध से लगभग 9 घंटों में 20 दिन का पानी सांक नदी में छोड़ा गया।
गत दो दिनों में हुई बारिश के कारण तिघरा बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग तिघरा बांध को 739.70 फीट पर स्थिर किए हुए है। जबकि तिघरा बांध की पूरी भरने की क्षमता 740 फीट है। जल संसाधन विभाग बांध की सुरक्षा को देखते हुए उसे पूरी क्षमता से थोड़ा कम भर रहे हैं।
वहीं गत रात को हुई झमाझम बारिश के कारण तिघरा बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई थी। इसके कारण गत रात को 9.40 से सुबह 7 बजे तक 5 गेट को 3 फीट खोला।
संभवत: यह पहला मौका है, जब तिघरा बांध के गेट 15वीं बार खोले गए हैं। हालाकि लगातार हो रही बारिश के कारण अभी गेटों को कुछ और बार खोला जा सकता है