बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ने किया 61 शिक्षिकाओं को सम्मानित
Sep 06 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती की पूर्व संध्या पर 13वां महिला शिक्षिका सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रोंत्थान न्यास में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशवंत इंद्रापुरक, कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो राजकुमार आचार्य, आशीष वचन संत ऋषभ देवानंद महाराज, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट जगदीश शर्मा, एवं प्रवीण पवार उपस्थित थे।
सर्व प्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की एवं भारत माता, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि हम महिलाओं पर अपने बच्चों के साथ दूसरे के बच्चों को भी पढ़ाने की भी जिम्मेदारी होती है जिसमे हम सफलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते है।
एडवोक जगदीश शर्मा ने सम्मान होने वाली सभी महिला शिक्षकों को बधाई दी। आशीष वचन देते हुए संत रिषभ देवानंद महाराज ने कहा कि बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था कई वर्षों से समाज हित में निरंतर कार्य कर रही है। अध्यक्षता कर रहे कुलगुर प्रो राजकुमार आचार्य ने कहा की राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है वह अपनी मेहनत एवं अपने अनुभवों से अच्छे विधर्थियो का निर्माण करते है।
यशवंत इंद्रापुरक ने कहा की गुरु का स्थान ग्रंथो में प्रथम स्थान पर है बच्चो को माता पिता जन्म जरूर देते है लेकिन उनके व्यक्तित्व का विकास शिक्षक ही करते है। शिक्षक के मार्गदर्शन से छात्र अपने परिवार का नाम रौशन करते है। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र प्रेमी एवं आभार प्रवीण पवांर के व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ संगीता राजेश कटारे, डॉ ज्योति उपाध्याय, डॉ. साधना श्रीवास्तव, प्राचार्या डॉ कल्पना कुशवाह, डॉ विवेक भदौरिया, डॉ नीति पाण्डेय, प्रो अर्चना सेन, प्रो संगीता सिंह, डॉ मृदुला सक्सेना, डॉ ज्योत्सना सिंह, मनोरमा नायक, डॉ दीपिका भटनागर, श्रीमती स्मृति शर्मा, डॉ सूरत द्विवेदी, डॉ अपर्णा शर्मा, डॉ लता पल्लव, डॉ अनुभा सिंह, कंचन शाक्य, नंदिता चतुर्वेदी, वर्षा गुप्ता, सोनम शर्मा, श्रीमती अनीता गौड सहित 65 शासकीय विद्यालय महाविद्यालय की शिक्षाओं को अतिथियो ने शॉल श्रीफल एवं माला पहनाकर कर शील्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्रीमती रश्मि दीपक शुक्ला, राखी परमार, नीतू तोमर, ममता तोमर, अरुणा परमार, रेखा भदौरिया, रचना अग्रवाल, सोनिया, ज्योति, डीसी तिवारी, सुनीता शर्मा, निशा शर्मा, निर्माण पराशर, रानी शर्मा, राजेश कटारे, दिनेश जैन, विनोद चौरसिया, मुकेश शर्मा, नेहा अभिषेक भार्गव, मनोज सहित संस्था की वार्ड अध्यक्ष उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









