हरी झण्डी दिखाकर रवाना किए गणेश प्रतिमा विसर्जन वाहन

Sep 06 2025

ग्वालियर। घरों में विराजे श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चार वाहनों को चलाया गया। इन वाहनों को पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, संत कृपाल सिंह, कलेक्टर रूचिका चौहान, निगमायुक्त संघ प्रिय ने जीवाजी क्लब से हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया। वहीं नगर निगम द्वारा शहर के चार स्थानों पर पंडाल लगाकर अस्थाई कुण्डों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। इसके बाद इन वाहनों को सागरताल पर बनाए गए अस्थाई विसर्जन ताल में विसर्जित किया गया। 
शहर के करीब 2 लाखों घरों में विराजे भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा शहर में चार स्थानों पर शिविर लगाकर छोटी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की है। यहां पर टंकियों में स्वच्छ जल भरकर उसमें गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा गया। नगर निगम द्वारा गणेश हजीरा चौराहा, बारादरी चौराहा मुरार महाराज बाडा स्टेट बैंक के पास, पुलिस चौकी के पास, कटोराताल पर पण्डाल लगाए हैं।