10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन

Sep 06 2025

ग्वालियर। गणेश महोत्सव का शनिवार को अंतिम दिन था। शनिवार सुबह से ही सागरताल के पास बने अस्थायी तालाब सहित विभिन्न जलाशयों पर प्रतिमाएं विसर्जन करने के लिए भक्तों की भीड़ लग गई। 
इस साल अचलेश्वर मंदिर पर विराजे गणपति का विसर्जन नूराबाद नही में किया गया। पहली बार गणपति विसर्जन के दौरान अचलेश्वर महादेव मंदिर से चल समारोह नहीं निकाला गया। गणपति की प्रतिमा को एक ट्रॉले में रखकर चुनिंदा भक्त गणपति के विसर्जन के लिए गए।
शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर भक्त बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर प्रतिमा विसर्जन के लिए चल समारोह निकाले।