लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा 31 शिक्षकों को सम्मानित किया

Sep 06 2025

ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में 31 शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त उमाशंकर पचौरी तथा विशिष्ट अतिथि लॉयंस क्लब 3233ई1 के नरेन्द्र मंगल, अवि वाजपेई उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक कमल किशोर गुप्ता थे। साथ ही अनुभूति की संस्थापक अध्यक्ष  मीनाक्षी गोयल भी विराजमान थी।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात क्रमबद्ध रूप से आमंत्रित कर सभी 31 शिक्षकों का दुपट्टा, माला, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  अशोक शर्मा, विजय खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।