सनातन धर्म मंदिर में बरसाने में धूम मची भारी पर झूमे भक्त

Sep 06 2025

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में  सर्वेश्वरी भगवती श्रीराधा का छठी महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भगवताचार्य सतीश कौशिक की ब्रज बरसाना भाव से ओत प्रोत सुमधुर भजन संध्या चक्रधर सभागार में संपन्न हुई। अध्यक्ष विजय गोयल प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, धर्म मंत्री रविन्द्र सिंघल चौबे ने मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने दीप प्रज्वलनकर राधा जन्म महोत्सव का शुभारंभ किया।
सतीश कौशिक ने भजन संध्या का प्रारम्भ करते हुए जैसे ही करुणामयी कृपा कीजिये गाया, सभागार में उपस्थित भक्त श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद बरसाने में धूम मची भारी आयो है जन्मदिन राधे को, श्यामा लाडली रख लो हमको चरणों मे, सारी दुनिया है दीवानी राधा रानी आपकी, इक कोर कृपा की कर दो लाडली श्री राधे आदि मनमोहक भजनों का क्रम चला जो देर रात तक जारी रहा।
भजन संध्या के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने भगवान चक्रधर का रासेश्वरी श्रीराधा रानी के रूप में आकर्षक श्रंगार किया। इस अवसर पर हरीशंकर सिंघल, प्रदीप सिंघल, नारायण ब्रजवासी, कृष्ण कुमार गोयल, मनीष गोयल, समीर अग्रवाल, ब्रजेश भुजंग, राजेश गर्ग, संतोष गुप्ता, बृजेश पाठक, सुनीता गुप्ता, राधेश्याम मंगल, कैलाश अग्रवाल, श्याम गर्ग आदि उपस्थित थे।