कंप्यूटर शिक्षकों का सम्मान किया

Sep 06 2025

ग्वालियर। नमन पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कंप्यूटर संस्थान पर कंप्यूटर की शिक्षा दे रहे शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गिरजा गर्ग, डायरेक्टर मनोज चौरसिया, ज्योति अग्रवाल, आरती बाथम थी। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रवि मांझी ने की।
इस अवसर पर कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान कर रहे नीरज बाथम, शंभू परिहार, नेहा राजपूत, दर्शना पांडे, कुणाल राय, निखिल चौरसिया, सोनपाल धाकड़ आदि को शॉल, श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा की शिक्षक देश के वह स्तम्भ है। जो भविष्य का निर्माण करते हैं, और ऐसे शिक्षकों का सम्मान होते रहना चाहिए। मंच संचालन ज्योति अग्रवाल ने किया। आभार उषा बाथम ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कंप्यूटर संस्थान के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।