जैन मिलन महिला फालका बाजार ने मनाया सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम

Sep 06 2025

ग्वालियर। जैन मिलन महिला फालका बाजार ने 1 मिनट प्रतियोगिता (बच्चों ने नमोकार मंत्र सबसे अधिक कौन बोल पाएगा) दसलक्षण पर्व के पावन अवसर पर लाल मंदिर फालका बाजार में एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक आरती से हुआ। इसके पश्चात प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ, जिसमें बालक और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता की संयोजिका शैफाली जैन रहीं। प्रतियोगिता में देवांश जैन प्रथम, इशांत जैन द्वितीय और आरोही जैन तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही सांतवना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर रेखा जैन, सगींता जैन, कुशलचंद जैन, इदुं जैन, दीपा जैन, दीप्ति जैन, संगीता जैन, सोनल जैन, उषा जैन आदि उपस्थिति रही।