राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका:डॉ नरोत्तम मिश्रा

Sep 05 2025

भितरवार। शिक्षक वह शक्ति है जिसने देश में कई महापुरुष बनाए देश की प्रगति में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। राष्ट्र निर्माण शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिसे हम कभी भुला नहीं सकते। यह बात पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शिक्षक सम्मान समारोह में कही। शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा नगर के सरस्वती गार्डन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, डीपीसी रविन्द्र सिंह तोमर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष वेदपाल सिंह परमार ने की।
मंचासीन सभी अतिथियों ने मां सरस्वती जी का पूजन किया। और देश के महान शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का शॉल श्रीफल और शील्ड प्रदान कर सम्मान किया।
सम्मान समारोह में पूर्व गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का नया दौर चल रहा है। इस दौर में आए मोबाइल पर वाट्स एप,फेसबुक,इंस्टाग्राम और ट्विटर हैं। अधिकांश बच्चों के हाथों में रहने बाला यह मोबाइल शिक्षा की दृष्टि बहुत खराब है। वहीं उन्होंने कहा कि सुविधाओं से नहीं बच्चा संस्कार से अच्छा बन सकता है। इसलिए बच्चों को संस्कारवान बनाएं। उन्होंने कहा कि देश के प्रसिद्ध क्रिकेटर और अभिनेताओं के पास संपन्नता है। फिर भी उनके बच्चे उनके बराबर नहीं पहुंच पाए। पूर्व गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के व्यवसायीकरण पर गहरी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस क्षेत्र से गहरा नाता है। इस क्षेत्र के लोगों ने मुझे नेता बनाकर भेजा है। आप सभी के स्नेह प्रेम को में कभी भुला नहीं सकता। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान के लिए बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया। इसके लिए संगठन बधाई का पात्र है।
शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने आए पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। उन्हों नगर में घाटमपुर से पुराने बस स्टैंड तक कार्यकताओं ने स्वागत द्वार,होर्डिंग बैनर,तोरण द्वार लगाए। पूर्व गृहमंत्री डॉ मिश्रा का जगह - जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार के दौरान पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिले। और उनसे उनका हाल चाल जाना।
भितरवार को जिला बनाने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन
नगर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने आए पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ राधेलाल अग्रवाल ने भितरवार को जिला बनाने की। उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि पूर्व गृहमंत्री से कहा कि भितरवार को जिला बनाने की मांग वर्षों से हमारे द्वारा की जा रही है। जिला बनने से भितरवार का विकास तेजी से हो सकेगा। उल्लेखनीय है। कि वरिष्ठ चिकित्सक और भाजपा नेता डॉ अग्रवाल द्वारा वर्षों से भितरवार को जिला बनाने की मांग की जा रही है। नगर में अभी तक आए प्रदेश और देश के प्रमुख नेताओं को वे ज्ञापन सौंपकर भितरवार को जिला बनाने की मांग कर चुके हैं।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ विवेक मिश्रा, महेंद्र राणा, मुकेश पाल, बंटी गुर्जर (खड़ीचा) रामबीर गुर्जर, कार्यक्रम का संचालन कर रहे बीआरसीसी नरहरी मिश्रा, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत पाठक आदि उपस्थित थे।