महाराज बाड़े पर धंसकी सडक़ की हुई मरम्मत

Sep 05 2025

ग्वालियर। महाराज बाड़ा क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए पेडेस्ट्रियन जोन के धंसके हिस्से की मरम्मत कर उसे चलने लायक बनाया गया है। 
गत रोज महाराज बाड़ा क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए पेडेस्ट्रियन जोन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते इस भाग में एक गहरा गड्डा बन गया था। इसकी जानकारी मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान व निगमायुक्त संघ प्रिय ने निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को तुरंत इस क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए निर्देशित किया था। 
निर्देश के 24 घंटे के अंदर इस क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए नगर निगम ने अपनी जेसीबी मशीनों को ठेकेदार एलएनटी कंपनी को दिया। इसके बाद एलएनटी द्वारा मरम्मत की गई। क्षतिग्रस्त क्षेत्र के पास की पानी की लाइन को जांचने के लिए भी निगम पीएचई को निर्देशित किया गया है। ताकि इस क्षेत्र में कोई अंदरूनी लीकेज हो तो उसे समय रहते ठीक किया जा सके।