राधा छठी उत्सव एवं शिक्षक सम्मान संपन्न

Sep 05 2025

ग्वालियर। शहर के एक होटल में श्री राधाजी की छठी उत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह लायंस क्लब आराध्या द्वारा संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के प्रतिष्ठित शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही श्री राधाजी की छठी उत्सव कार्यक्रम में मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।
लायंस क्लब आराध्या के पदाधिकारी ने लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की फाउंडर मीनाक्षी गोयल का जन्मदिन भी नाच-गानों एवं भजनों के साथ मनाया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के विभिन्न पदाधिकारी सुधीर वाजपेई, नितिन मांगलिक, जुबेर खान एवं विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों के साथ राजेश ऐरन ने शिरकत की।