भगवान चक्रधर का हुआ राधा रानी के रूप में शृंगार

Sep 05 2025

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में राधा रानी का छठी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान चक्रधर का राजेश्वरी श्री राधा रानी के रूप में अनुपम श्रृंगार किया गया है। 
भगवान का राधारानी का रूप देखने के लिए सुबह से मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। सभागार में भक्त भगवान के भजन गा रहे हैं। वहीं शाम को मंदिर में भागवताचार्य पंडित सतीश कौशिक की भजन संध्या हुई।