क्षत्रिय मुक्तिधाम पर सभापति तोमर के नेतृत्व में हुआ पौधा रोपण
Sep 05 2025
ग्वालियर। सभापति मनोज तोमर के नेतृत्व में गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित क्षत्रिय मुक्तिधाम में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों द्वारा ली गई। पौधारोपण उपरांत वायुदूत ऐप पर सभी पौधों को अपलोड किया गया।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा अमृत हरित अभियान के तहत शुकवार को आईईसी टीम डिवाइन एवं म्यूज के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दो सैकड़ा से अधिक पौधे क्षत्रिय मुक्तिधाम में रोपे गए।
इस अवसर पर अपर आयुक्त विजय राज, मुकेश बंसल, किशोर चौहान, रवि पाराशर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









