सिंधिया कन्या विद्यालय में अर्जेंटीना के एम्बेसडर ने देखे छात्राओं के बनाए रोबोट्स

Sep 05 2025

ग्वालियर। अर्जेंटीना रिपब्लिक के भारत में एम्बेसडर मारियानो अगस्टिन कॉसिनो और बारबरा पाउला उर्दम्पिलेटा ने सिंधिया कन्या विद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय की रोबोटिक्स लैब का भ्रमण कर छात्राओं द्वारा बनाए गए रोबोट्स का अवलोकन किया और छात्राओं के नवाचार, दक्षता की सराहना की। उन्होंने संगीत कक्ष तबला, भारतीय शास्त्रीय, पश्चिमी संगीत, नृत्य कक्ष का दौरा किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य निशि मिश्रा, करियर काउंसलर उर्वशी पांडे उपस्थित रहीं।