त्रेता के शनि फिल्म का प्रीमियर व चिकित्सकों, शिक्षकों का सम्मान 6 सितम्बर शनिवार को

Sep 05 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर द्वारा शनिदेव मंदिर पर बनी फिल्म त्रेता के शनि का प्रीमियर 6 सितम्बर शनिवार को दोपहर 2 बजे बालभवन में किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश के कैट वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल होगे।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश गुप्ता, सह-संयोजक इंजी. एसकेगुप्ता, अर्पित भार्गव ने बताया कि प्रात: 9 बजे से डॉ. यूसुफ जमाल एवं डॉ. अशोक झिंगन का चिकित्सा शिविर प्रारंभ होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके चिकित्सकों का सम्मान एवं शिक्षकों का सम्मान मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर के कर कमलों से होगा। 
इस अवसर पर कैट कोर मेम्बर्सो को सपरिवार आमंत्रित किया गया है ताकि त्रेता के शनिदेव फिल्म का प्रसारण भी दिखा सके। कैट के जिला संयोजक दिलीप पंजबानी, जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला महामंत्री विवेक जैन, कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग ने सभी कैट मेम्बर को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।