शिक्षक जीवन के श्रेष्ठ स्वरूप और सकारात्मक सोच की ओर मार्गदर्शित करता है- अशोक गर्ग
Sep 05 2025
ग्वालियर। शिक्षक दिवस हम सभी हर साल 5 सितंबर को एक अद्भुत शिक्षक, दार्शनिक और भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में हम सभी के द्वारा मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन को आकार देने में शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण, सकारात्मक सोच,त्याग के लिए उनके प्रति सम्मान और प्रशंसा व्यक्त करने का सर्वश्रेष्ठ दिवस होता है।
बचपन से लेकर आज तक हमारा कोई ना कोई शिक्षक या गुरु होता है कहते है कि हमारी सर्वप्रथम गुरु हमारी मां होती है। उसके बाद हमारे गुरुकुल के वे शिक्षक जो हमें जीवन का मार्गदर्शन, राष्ट्र निर्माण की संकल्पना, आत्मीयता या प्रकाश दिखाते है। एक शिक्षक हमे ज्ञान देने तक ही सीमित नहीं होता और नाही किताबी ज्ञान तक, अपितु जो प्रत्येक आत्मा को प्रेरित करे उसकी देखभाल करे, एक आदर्श शिक्षक वही होता है जो हमारे भीतर बड़ी संभावनाओं को तलाशे और बौद्धिकता के साथ साथ आध्यात्मिक रूप से एक आदर्श भाव विकसित करे।
आज के तेजी से बदलते शैक्षिक परिदृश्य में, शिक्षकों को भी कुछ ना कुछ निरंतर सीखने की आवश्यकता है ताकि वे नवीनतम शिक्षण गति विधियों और नवीन तकनीकी उपकरणों से अवगत रह सकें। एक आधुनिक शिक्षक का लक्ष्य छात्रों को ज्ञान, सहानुभूति और सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।
जीवन में ईश्वर भी हमारे लिए एक शिक्षक ही तो है जो सदैव हमें सच ओर भक्ति की रहा पर चलने की शिक्षा देता है, ईश्वर हमे केवल ज्ञान, बुद्धि, या सांसारिक मामलों में मार्गदर्शन नहीं करते, बल्कि उनके द्वारा कही गई बाते और उपदेश हमारे जीवन में बहुत ही गहरे होते है जो हमें अध्यात्म से परमात्मा तक मूल रूप से मिलाते है।
मित्रो शिक्षक हमारे जीवन में भिन्न भिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाते है वे हमारे जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं, हमे एक मित्र या अभिभावक की भांति भी समझते है और कभी कभी तो वह हमारे लिए अदृश्य रूप में भी हमारे साथ होते है, शिक्षक का व्यक्तिव का प्रभाव सदैव हमारे जीवन में साथ रहता है जो हमारे जीवन के बहुमूल्य समय को अपने अनुभव से जीवन की चुनौतियों का सामना करना, उसका निर्माण करना जीवन को एक आदर्श बनाने का कार्य एक शिक्षक ही कर सकता है वे ही हमारे जीवन की एक मजबूत नींव का निर्माण करते है।
एक आदर्श शिक्षक हमे अपनी क्षमता, हमारे भीतर सद गुणों को जागृत करना और जीवन के श्रेष्ठ स्वरूप की ओर सकारात्मक, भावात्मक सोच की ओर मार्गदर्शित करने का प्रयास करता है।
शिक्षक दिवस पर हम सभी उन शिक्षकों का सम्मान करे जिन्होंने हमारे बचपन को एक सांचे में ढालने का कार्य किया जीवन में सीखे गए हर सबक में, हर चुनौती का सामना करने में परमपिता परमात्मा मौजूद है, उनकी शिक्षित के अनुरूप अपने जीवन को ढालकर, स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्वरूप बनकर दिव्य दृष्टि बनकर सभी उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता प्रकट करे, आप ओर हम इस विशाल जीवन रूपी विद्यालय में हमेशा ही एक छात्र के रूप में रहेंगे। क्योंकि ज्ञान की कोई सीमा नहीं जितने डूबते जाओगे ज्ञान उतना ही गहरा होता जाएगा।
एक बात और कहना चाहता हूं ईश्वर भी हमारे जीवन में एक शिक्षक ही है, हमारा जीवन चुनौतियों से भरा होता है हमे हर जगह अंधकार ही अंधकार दिखाई देता है अपने आप की असहाय महसूस कर रहे होते हैं तब हम कुछ खोज रहे होते है जब परमपिता परमेश्वर हमे आगे बढऩे की शक्ति और साहस और मार्गदर्शक बनकर हिम्मत देता है, ठीक इसी प्रकार एक शिक्षक भी हमे कठिन समय में हमारा मार्गदर्शक बनकर हमे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है जिससे हमे ज्ञान की किरणे दिखाई देती है!
आज हम ऐसे सभी शिक्षकों, गुरुओं का सम्मान करे जिसने हमारे जीवन को एक प्रकाश रूपी व्यक्तिव का निर्माण किया, साथ ही वह अपना सर्वश्य, सर्वश्रेष्ठ हमे देता है, हम उनके द्वारा सिखाए गए आदर्शों, गुणों को अपने जीवन में जीवंत पर्यन्त अपनाए, आत्मसात करे, साथ ही हम आध्यात्मिक प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता, करुणा और सत्य के मार्ग को जीने का प्रयाय करे अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









