ग्वालियर में 50 नई गाडिय़ां को आईजी सक्सेना ने हरी झंडी दिााकर रवाना किया
Sep 05 2025
ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए डायल-100 की जगह डायल-112 सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा के तहत ग्वालियर जिले को 50 नई गाडिय़ां मिली हैं। इन गाडिय़ों में स्कॉर्पियो और बोलेरो शामिल हैं।
नई गाडिय़ां पुलिस लाइन ग्वालियर से थानों के लिए डीआईजी अमित सांघी, आईजी अरविंद सक्सेना और एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने गाडिय़ों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने गाडिय़ों में लगे आधुनिक और मेडिकल उपकरणों का निरीक्षण भी किया। डायल-112 की गाडिय़ां फस्र्ट रिस्पांस व्हीकल के रूप में काम करेंगी। इनमें जीपीएस, वायरलेस, डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा है। पुलिसकर्मियों को बॉडीवॉर्न कैमरे भी दिए गए हैं। इनसे किसी भी घटना को रिकॉर्ड किया जा सकेगा।नई सेवा से शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद ले सकेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









