पुलिस पूछताछ में बुजुर्ग की तबियत बिगड़ी, मौत 3 लाख के पुराने नोटों के साथ पकड़ा था
Sep 05 2025
डबरा। गत रात पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग समेत चार लोगों को वाहन चेकिंग के दौरान तीन लाख के पुराने नोटों के साथ पकड़ा था। वह कार से झांसी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जौरासी चौकी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
पूछताछ के लिए पांचों को जौरासी पुलिस चौकी ले जाया गया, यहां पूछताछ के दौरान बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पता चला कि बुजुर्ग अपने अन्य चार साथियों के साथ पुराने नोट बदलने के लिए ग्वालियर आया था। फिलहाल चारों लोगों से पूछताछ नहीं हुई है।
पूछताछ में पता चला कि दतिया जिले के भांडेर के रहने वाले इकबाल खान (60) पुराने नोटों को बदलने के लिए साथियों के साथ झांसी से ग्वालियर आए थे। इनमें नीरज अग्रवाल, वीरेंद्र रायकवार, मोहम्मद शफीक, जितेंद्र कुमार शामिल थे। ग्वालियर के व्यक्ति ने रुपए बदलने से इनकार कर दिया। इस कारण रुपए वापस लेकर वापस झांसी जा रहे थे। जौरासी घाटी पर पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ लिए गए।
पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान इकबाल खान की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस तुरंत उन्हें डबरा सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर किया। ग्वालियर के अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही इकबाल की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम के शव लेकर भांडेर लौट गए।
जानकारी मिलने पर एसपी धर्मवीर सिंह ने अधिकारी जौरासी चौकी पर भेजा। साथियों से पूछताछ की गई। उनका मेडिकल कराया गया। एसपी ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भांडेर पहुंच चुके इकबाल खान के शव को पुलिस की मौजूदगी में डबरा लाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान जेएमएफसी सृष्टि बी शाह मौजूद रहीं।
पीएम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान मजिस्ट्रेट समेत डॉक्टर का पैनल और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। साथ में मृतक का लडक़ा राशिद और उनके रिश्तेदार भी उपस्थित थे।
इकबाल के बेटे रशीद ख़ान ने बताया कि पिताजी गाड़ी की एनओसी निकलवाने के लिए ग्वालियर जाने की बात कह कर घर से निकले थे। शाम को अज्ञात नंबर से फोन आया कि तुम्हारे पिताजी की तबीयत खराब है, डबरा आ जाओ। हम लोग डबरा सिविल अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने कहा कि पिताजी को ग्वालियर ले जाना पड़ेगा। गाड़ी में बैठकर ग्वालियर के लिए रवाना हुए, तो रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रशीद ने बताया कि इकबाल को डेढ़ साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके चलते उनकी स्थिति खराब थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









