गणेश महोत्सव के डांस का महा संग्राम में बच्चों ने दी मंच से प्रस्तुति दी
Sep 05 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा गणेश महोत्सव के अन्तर्गत डांस का महा संग्राम व बच्चो की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन बाल भवन में आयोजित किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान डांस का महा संग्राम व बच्चो के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया ने किया। अध्यक्षता संजय क_ल ने की।
इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया ने कहा की ग्वालियर शहर कला व सांस्कृतिक की नगरी है इसमें कलाकारों की कमी नहीं है मंच मिलने की बात है।
आयोजन में भाग लेने वाले बच्चों ने इन्डियन व वेस्टर्न गीतों पर नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति मंच से दी। यह आयोजन जूनियर व सीनियर वर्ग की विभिन्न कैटेगरी में आयोजित किया गया था। डांस का महा संग्राम एवम् फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाणपत्र और विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया निर्णायक मंडल में सपना मिश्रा सौम्या बाथम उपस्थिति थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









