बुजुर्ग को टक्कर मार अस्पताल छोड़ भागे बाइक सवार, हुई मौत
Sep 04 2025
भितरवार। तेज रफ्तार बाईक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों ने रास्ते से गुजर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को तीनों युवक अस्पताल छोड़ भागे जहां उसकी मौत हो गई। हादसा नगर के वार्ड 4 में हुआ। जिसका सीसीटीवी वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बीती रात बुधवार को नगर के वार्ड 4 मंडी गेट सामने से निकल रहे ग्राम बामरोल निवासी 60 वर्षीय नंदकिशोर रावत पुत्र रामदयाल रावत में एक मोटरसाइकिल सवारों ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन युवकों द्वारा मारी गई टक्कर से बुजुर्ग नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐसी स्थिति देख बाइक सवार युवक बुजुर्ग को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। और उसे अस्पताल के चबूतरे पर छोडक़र भाग निकले। जहां बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे।
वहीं पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उन्हे एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें बाइक सवार तीन युवक तेज गति से आते दिख रहे हैं। जो पीछे से मृतक में टक्कर मारकर कुछ दूर तक उसे घसीटते हुए ले जाते हैं। बुजर्ग को गभीर रूप से घायल देख तीनों युवक बाइक से उतरकर उसके पास पहुंचते हैं। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां जुट जाते हैं। इसके बाद घायल बुजुर्ग को उक्त युवक अस्पताल ले जाते हैं। जहां वे बुजुर्ग को छोडक़र भाग निकलते हैं। पुलिस द्वारा उक्त वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा उपयुक्त कार्रवाई न किए जाने पर अक्रोशित हुए परिजनों ने मृतक बुजुर्ग का शव पुलिस थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रदर्शनकारियों ने बुजुर्ग में टक्कर मारने बालों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों में कुछ पुलिस कर्मियों की मारपीट कर दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









