शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा
Sep 04 2025
भितरवार। शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा नगर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आज शुक्रवार को होने जा रहे उक्त कार्यक्रम को लेकर आयोजक और भाजपाई काफी उत्साहित हैं। उनके द्वारा इस क्षेत्र से विशेष लगाव रखने वाले पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का नगर आगमन पर जोशीला स्वागत किया जाएगा। जिसकी तैयारियां बड़े जोर शोर से चल रहीं हैं।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रशांत पाठक और भाजपा नेता दीपक भार्गव ने बताया कि आज शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के सरस्वती गार्डन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस सम्मान समारोह में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हॉकी संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वेदपाल सिंह परमार करेगें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









