फूलबाग में 51 हजार श्रद्धालु एक साथ करेंगे सुंदरकांड

Sep 04 2025

ग्वालियर। सुंदरकांड के महाआयोजन कर तीन वल्र्ड रिकॉर्ड बना चुका जानकी सेवा संगठन ग्वालियर में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ेगा। दिसम्बर माह में फूलबाग मैदान में 51 हजार श्रद्धालु एक साथ सुंदरकांड करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकी सेना संगठन की संभागीय बैठक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।
विश्व शांति के लिए ग्यारह वर्षों से अविराम गति से विशाल सुंदरकांड करने वाले इस संगठन ने अभी से इसकी तैयारियां आरंभ कर दी हैं, जिसके तहत सहयोग गार्डन में आयोजित बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि सुंदरकांड का यह महाआयोजन ग्वालियरवासियों की आध्यत्मिक चेतना मेें नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस आयोजन से हर शहरवासी को जोडऩे के लिए हम घर घर जाएंगे और ग्वालियर में सुंदरकांड आयोजन का एक नया इतिहास बनाएंगे।
बैठक को कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण शिवहरे, विक्रम सिंह रावत द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर लाल टिपारा गौशाला से ऋ षभदेवानंद महाराज, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, सुरेश चंद्र शिवहरे, योगेंद्र तोमर,महेश भदौरिया, प्रमोद परमार,अरुण बाजपेई, लवी खंडेलवाल, ब्रजमोहन शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, हरीश शर्मा, राजनरायन मिश्रा, शिवकुमार शर्मा, सच्चिदानंद पचौरी, व्रिष्ठ राम उपाध्याय, निलीश कोटिया, दीपक भार्गव, संतोष कुमार, सारड़ा, अजय गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।