गोकुलपुर में हीरा भूमिया का मेला 6 को
Sep 04 2025
ग्वालियर। इस वर्ष भी गिरवाई स्थित ग्राम गोकलपुर में अनंत चतुर्दशी पर शनिवार 6 सितम्बर को हीरा भूमिया एवं हीरामन बालक देव का विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में एक दिन पहले 5 सितम्बर को आसपास के गांव से आने वाली टोलियां रात भर लीला-गोठ का गायन करेगीं। वहीं इसके अगले दिन 6 सितंबर शनिवार को विशाल मेले का आयोजन होगा जिसमें खानपान के स्टॉल, झूले, खेल खिलौने की दुकान लगाई जाएंगी।
इस दौरान पंतग प्रतियोगित भी आयोजित होगी जिसमें कई युवा भागीदारी करेंगे। हमेशा की तरह मेले में सांप के कांटे,बिषवेल एवं अन्य प्रकार के बंध काटे जाएंगें।ं मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते इस वर्ष भी भारी भीड़ रहेगी। लोगों का यह विश्वास है कि यहां मांगी गईं मन्नते और मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी होती हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









