हवन यज्ञ भंडारे के साथ हुआ कथा का समापन

Sep 04 2025

ग्वालियर। जीबायएमसी मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ समाप्त हुई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर भागवताचार्य दिनेशाचार्य महाराज ने कथा के सात दिनों का महत्व बतलाते हुए कहा जीवन में निर्णय सर्वोपरि होता है। विषम परिस्थिति में जो सही निर्णय ले लेता है उसका निश्चित तौर पर अच्छा होता है। लेकिन आजकल लोगों के निर्णय क्षमता कमजोर होने से उनका जीवन कठिन हो रहा है। भंडारे के उपरांत परीक्षित श्रीमती शकुंतला श्रीमती ज्योति अनिल ममता अनूप शिवहरे एडवोकेट श्रीमती लक्ष्मी रिंकेश श्रीमती रीना नरेंद्र श्रीमती प्रियंका अंकित श्रीमती सुनीता शिवकुमार श्रीमती अर्चना धर्मेंद्र शिवहरे आदि ने सभी धर्म प्रेमी भक्तों का आभार प्रकट किया।