सीए संदीप टावरी अध्यक्ष, महेश गोयल सचिव व रविंद्र दलवी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली
Sep 04 2025
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी का इंस्टॉलेशन एंड इंडक्शन सेरेमनी समारोह प्रतिबद्ध होटल रीजेंसी स्क्वायर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान से हुई। कार्यक्रम में इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन नितिन मांगलिक ने अध्यक्ष पद पर लायन सीए संदीप टावरी, सचिव लायन महेश गोयल, कोषाध्यक्ष लायन रविंद्र दलवी सहित पूरी टीम को शपथ दिलाई। वहीं इंडक्शन ऑफिसर लायन डॉक्टर संदीपा मल्होत्रा ने लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी के नए सदस्यों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संतोष गर्ग ने बताया कि लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी ने सर्विस एक्टिविटी के तहत वनबंधु परिषद ग्वालियर के बच्चों की 1 साल की फीस का चेक भी दिया गया। साथ ही लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी द्वारा लड़कियों के स्कूल में सैनेटरी पैड की मशीन डोनेट की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतपाल लायन सुधीर बाजपेई, आरसी लायन नरेंद्र मंगल, जेडसी लायन एलडी बलोदी सहित कैबिनेट के पदाधिकारी एवं अन्य क्लब के पदाधिकारी सहित क्लब के सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए।
इस अवसर पर हेमंत अग्रवाल, विनोद गोयल, अभिषेक शर्मा, अतुल शर्मा, गौरव बंसल, मोहित अग्रवाल, अभिषेक त्रिपाठी, डॉ सुनील सिंघल, संजय कदम, अजय रणदिवे, पीयूष चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









