जयकारों के साथ गणपति को विदा किया
Sep 04 2025
ग्वालियर। फूल डोल ग्यारस पर गणेशोत्सव समापन शुरू हो गया है। शहर के गली मोहल्लों और विभिन्न इलाकों से गणेश प्रतिमाओं को लेकर भक्त जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा सागर ताल के सामने बनाए गए अस्थाई कुड़ लेकर पहुंचे। यहां गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ गणेश भक्तों ने आरती और पूजा करने के बाद गणपति को विसर्जन कर विदा किया।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोई हादसा न हो इसके लिए पुलिस ने काफी कड़े प्रबंध के साथ ही जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रशासन के लोग ही अस्थाई बने कुड़ में गणपति को लेकर अंदर विसर्जन करने जा रहे थे। वहीं नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए शहर में जगह जगह विसर्जन कैंप लगाए और चलित जलाशय (पानी की टंकियां) भी शहर में बनाए गए।
ग्वालियर नगर निगम ने विभिन्न चौराहों पर कैम्प लगाकर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की है। नगर निगम ने बारदरी चौराहा, फूलबाग चौराहा, हजीरा, कटोरा ताल, महाराज बाड़ा, शिंदे की छावनी गणेश मंदिर गणेश विसर्जन कैम्प लगाए। यहां नगर निगम के कर्मचारी तैनात रहे जो भक्तों द्वारा दी जा रही गणेश प्रतिमाओं को इक_ा कर जिन्होनें शाम को गणेश प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









