सकारात्मक सोच छात्रों के जीवन को सही दिशा प्रदान करती है-बीके प्रहलाद
Sep 04 2025
ग्वालियर। श्रीराम ग्रुप (श्रीराम स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज) में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय से मोटिवेशनल स्पीकर और मेडिटेशन एक्सपर्ट बीके प्रहलाद द्वारा राजयोग ध्यान के द्वारा आंतरिक गुण, शक्ति और क्षमताओ का विकास विषय पर एक मोटिवेशनल सेशन का आयोजन हुआ जिसमें संस्थान के चेयरमेन जितेन्द्र शर्मा, डायरेक्टर जनरल डॉ. पी.एस. चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर ऋषभ सचदेवा ने अभिनन्दन के साथ आरम्भ किया।
ततपश्चात कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीके प्रहलाद भाई ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि खुशी, आन्तरिक शांति और जीवन मूल्य छात्रों के जीवन शैली में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सही जीवन शैली अपनाकर छात्र अपने जीवन मार्ग को सार्थक बना सकते हैं। क्रोध और मानसिक तनाव छात्रों के आत्मविश्वास तथा संकल्प शक्ति को हानि पहुँचाते हैं जबकि सकारात्मक सोच छात्रों के जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। प्रहलाद ने कहा प्रत्येक छात्र अपने शारीरिक और मानसिक विकास को एक नई दिशा व स्थिरता दे सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि हर आत्मा असीम शक्तियों और विशेषताओं का भंडार है, आवश्यकता केवल उन्हें पहचानकर जागृत करने की है।" उन्होंने बताया कि विद्यार्थी यदि सकारात्मक सोच अपनाएँ, आत्म-विश्वास रखें और राजयोग ध्यान का अभ्यास करें तो वे जीवन की हर चुनौती का समाधान सहज रूप से पा सकते हैं। सत्र के दौरान छात्रों को राजयोग ध्यान का अनुभव भी कराया गया, जिससे उन्हें आंतरिक शांति और आत्मबल की अनुभूति हुई।
कार्यक्रम के अन्त में छात्रों ने कुछ रोचक प्रश्न किये और बीके प्रहलाद ने भी अपने उत्कृष्ट उत्तरों से छात्रों की जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









