सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान से 61 शिक्षक शिक्षिका सम्मानित
Sep 04 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन बाल भवन सभागारआयोजित किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा विभिन्न स्कूल एवम् कालेजों के 61 शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी अमित सांघी, विशिष्ट अतिथि आशीष प्रताप सिंह राठौड़, अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने की। आयोजन समिति के मोहन अग्रवाल, डॉ. शिखा क_ल, विशाल जैन, धीरज गोयल, डॉ. मनीष रस्तोगी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल स्मृति चिन्ह एवम् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि अमित सांघी ने कहा की मां और पिताजी के बाद शिक्षा देने का काम शिक्षक का होता है और बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ संस्कार भी देने का काम करते हैं। आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा की शिक्षक सम्मान के हकदार हैं और उनका सम्मान बनता है समय-समय पर शिक्षकों को भी याद करते रहना भी अति आवश्यक है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









