प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएँ समाधान हेतु निगमायुक्त से चर्चा करी
Sep 04 2025
ग्वालियर। लघु उद्योग भारती मध्य भारत प्रांत की ओर से निगमायुक्त संघ प्रिय से ग्वालियर के औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रतिनिधिमंडल मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने निगमायुक्त संघ प्रिय से चर्चा के दौरान निम्न प्रमुख समस्याएँ सामने रखी। जैसे महाराजपुर औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ए और बी में बाहरी कॉलोनियों द्वारा कचरा डाले जाने, अवैध मीट दुकानों, अत्यधिक गंदगी, जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव जैसी गंभीर समस्याएँ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य द्वार के बाहर लगातार कचरा एकत्र होने एवं क्षेत्र के अंदर नियमित सफाई न होने की समस्या। बिरलानगर औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर, नालियाँ चोक होने से जलभराव, एवं बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायत।
शंकरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सडक़, सीवर, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, बारिश में हर वर्ष बाढ़ आने की समस्या। गिरवाई औद्योगिक क्षेत्र में नालियों का निकास न होने से जलभराव, नियमित सफाई व स्ट्रीट लाइट की अनुपलब्धता से असुविधा। बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई न होने व कचरा समय पर न उठाए जाने के कारण गंदगी और बदबू की समस्या आदि।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी समस्याएँ विस्तार से सुनीं कर उनके त्वरित समाधान हेतु एक टीम गठित करने का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। साथ ही, समाधान प्रक्रिया के सतत संचालन के लिए प्रतिनिधि मंडल से निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया।
इस बैठक में लघु उद्योग भारती मध्य भारत प्रांत से सोबरन सिंह तोमर, निर्मल सिंह, गोपाल मोटवानी, कपिल जयसिंघानी, रवि गुप्ता, राजीव आगीचा, राजेश जैन, नंदलाल सोनेजा, संजय धवन अध्यक्ष बिरलानगर ओधौगिक क्षेत्र, अभय गर्ग, राजकुमार राय, अनिल भारद्वाज, अजय लाल, महेन्द्र गुप्ता, भोला गुप्ता, संदीप गाबरा, राजेंद्र तलुजा आदि सदस्य शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









