पंचकल्याणक महोत्सव, पत्रिका ओर नवीन प्रतिमाओं का हुआ अनावरण

Sep 02 2025

ग्वालियर। पर्यूषण महापर्व पर सन्मति सुबल वर्षायोग समिति तथा सकल जैन समाज के तत्वावधान में आध्यात्मिक श्रावक साधना शिविर में आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पर्युषण महापर्व के छठवें दिन मंगलवार को नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में उत्तम संयम धर्म का गुणगान कर भक्ति आराधना शिवार्थियो ने दशलक्षण विधान में भगवान जिनेंद्र के समझ मंडप पर महाअर्घ्य समर्पित कर की गई। वही आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ने ग्वालियर में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव की घोषण की।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि ग्वालियर नगर में 11 से 16 नवंबर 2025 तक आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में भिंड जिले के जैन तीर्थ श्री सुमेरु भूमि तीर्थ बरसों के श्रीमद जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव आयोजित होगे। आचार्यश्री के सानिध्य में उत्तम संयम दिवस पर पंचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका ओर नवीन जिनबिंब भगवान महावीर स्वामी, आदिनाथ ओर शांतिनाथ की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। वही 3 सितंबर बुधवार को सातवें दिन उत्तम तप की पूजन आराधना होगी।
पर्यूषण पर्व के छठवें दिन सुगंध दशमी पर उत्तम संयम पर ग्वालियर शहर के 80 जैन मंदिर सज्जेगे। जैन समाज के लोग हर जैन मंदिर में पहुंचकर भगवान जिनेंद्र के चरणों में नमन करते हुए सुगंधित धूप अर्पित की।