ब्राह्मण झोपड़ी में भी रहकर विश्व कल्याण की बात करता है- डॉ.नरोत्तम मिश्रा
Sep 02 2025
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में सकल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान एवं 15वां युवक युवती परिचय सम्मेलन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की मुख्य अतिथि में तथा विशिष्ट अतिथि बालेन्दु शुक्ला एवं प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सम्मेलन का शुभारंभ 15 महिला संयोजिकाओ ने गणेश वंदना एवं गणेश नृत्य के साथ हुआ। तत्पश्चात परिचय सम्मेलन प्रारंभ हुआ जिसमें एक विधवा सहित 200 युवक युवतियों का परिचय मंच पर हुआ। 17 रिश्ते तय किए गए। एक रिश्ते को मंच पर सम्मानित किया गया। जिसका अक्षय तृतीया को विवाह किया जाएगा। तथा 31 को कन्याओं को प्रतिभा सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह भगवान परशुराम का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण झोपड़ी में रहकर भी विश्व कल्याण के लिए कार्यकर्ता है। उपवास रखकर भी फार्मा डेट में सेवा करता है। हमारा पंचांग नासा के वैज्ञानिकों को भी दिशा देता है। सनातन पंचांग पंचांग में हजारों वर्षों की गणना की सभी के कल्याण की कामना करना और ब्राह्मण इसीलिए विश्वासपात्र है। ब्राह्मणों को सनातन की रक्षा करने के लिए अपने शास्त्रों को मजबूत बनाना होगा हम लोग अपने शास्त्रों और बनाए गए संस्कारों को अच्छे से पहचान कर पढक़र विश्व का कल्याण करने वाले हैं।
बालेंदु शुक्ला ने कहा कि आज समय की आवश्यकता है की सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए ब्राह्मणों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए इसमें सकल ब्राह्मण महासमिति सराहनीय कार्य कर रही है।
प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि सभी की सहयोग से कार्य करना चाहिए तभी सफलता प्राप्त होती है आज समय की आवश्यकता है कि सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए हम सबको एक होना पड़ेगा।
संचालन संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, अनिता रिछारिया, शशीकांत दीक्षित ने किया। स्वागत भाषण हिमेश दण्डोतिया ने किया। आभार सम्मेलन के मुख्य संयोजक महंत सतीश शर्मा केदारपुर ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









