दंदरौआ धाम मंदिर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हालत गंभीर ग्वालियर रेफर

Sep 02 2025

ग्वालियर। मेहगांव थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरौली के पास गत रात 2 बजे के आसपास दंदरौआ धाम मंदिर के लिए पैदल यात्रा करते हुए जा रही महिला उमा पति राजेंद्र गोस्वामी उमर नवासी इन्दुर्खी, दंदरौआ धाम मंदिर  जा रही थी। कि तभी मेहगांव निकलते ही पिपरौली के पास तकरीबन गत रात्रि 2 बजे के आसपास आराम करने के लिए सडक़ किनारे बैठी उमा को अचानक किसी अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार कर घटनास्थल से फरार हो गया। 
टक्कर लगने से महिला के सर व कान से खून निकलने लगा और साथ में पैदल चल रहे दर्शनार्थियों ने तुरंत घायल उमा को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव ले जाकर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से गंभीर घायल महिला उमा को  ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। रेफर की सूचना मिलते ही पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी और ईएमटी नीरज गर्ग शीघ्र ही ग्वालियर जिला अस्पताल पहुंचे। व घायल उमा का ग्वालियर जिला अस्पताल में इलाज जारी है।