सारी नॉट सौरी ग्रुप ने पारंपरिक मराठी वेशभूषा में गणपति की आराधना की

Sep 02 2025

ग्वालियर। गणेश उत्सव 2025 के अवसर पर मंगलवार को थाटीपुर के राजा के पंडाल में श्रीमती रिचा शिवहरे द्वारा निर्मित ग्वालियर सारी नॉट सौरी ग्रुप ने पारंपरिक मराठी वेशभूषा धारण करके गणपति की आराधना की।
ग्रुप से लगभग 30 महिलाओं ने बप्पा का आशीर्वाद लेकर, विघ्नहर्ता से आने वाले कार्यों के लिए आशीर्वाद मांगा और बप्पा निर्विघ्न सभी कार्यों में सफलता दें। भगवान गणेश जब आशीर्वाद देते हैं, तो लोगों की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और दुख समाप्त हो जाता है।
इस अवसर पर ग्रुप की सभी महिलाओं का एवं विशाल व अंकित का विशिष्ट सेवा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।