जन उत्थान न्यास करेगा 2500 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान 7 सितम्बर को

Sep 02 2025

ग्वालियर। समाजसेवी संस्था जन उत्थान न्यास 7 सितम्बर को अटल बिहारी सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय कैम्पस में हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस शिक्षक सम्मान समारोह में 2500 शिक्षक व शिक्षिकाओं का सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन की जानकारी पत्रकार वार्ता में जन उत्थान न्यास संस्था के अध्यक्ष डॉ सतीश सिकरवार विधायक व कार्यक्रम के संयोजक संजय क_ल ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया की इस शिक्षक सम्मान समारोह में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। 
डॉ सतीश सिकरवार ने कहा कि जन उत्थान न्यास शहर विभिन्न आयोजन समय समय पर आयोजित करता है। मेधावी छात्रों का सम्मान, सामूहिक विवाह इसके अतिरिक्त समय समय पर विभिन्न आयोजन करते हैं। इस अवसर पर संस्था के विनोद जैन, अवध सिंह धाकरे, अवधेश कौरव उपस्थित थे।