जैन समाज के लोगो ने हिस्सा लिया खुल जा मोक्ष का द्वार, जीते पुरुस्कार

Sep 01 2025

ग्वालियर। पर्वराज पर्व पर्यूषण दसलक्षण पावन अवसर शहर के विभिन्न मंदिरों धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उस ही श्रृंखला में नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला नई सडक़ पर सम्मति सुबल पावन वर्षायोग के द्वारा एक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान युवा जैन मिलन नेमीनाथ शाखा लश्कर ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में खुल जा सिम सिम की तजऱ् पर खुल जा मोक्ष कार्यक्रम का आयोजित जिसमें  विभिन्न आर्कषण निकाले जिससे उपस्थित जनों का मन मोह लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन व मंच संचालन भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रवि जैन ने किया।
खुल जा सिम सिम की तजऱ् पर आयोजित खुल जा मोक्ष का व्दार कार्यक्रम रहा आकर्षण केन्द्र कार्यक्रम की भूमिका तीन गेट बनाए गए। जिसके अन्तर्गत प्रतियोगी को वहां तक पहुंचने के लिए धार्मिक व लौकिक प्रश्न राउंड, पहेली राउंड, भजन राउंड के मध्यम से मंच पर पहुंचा जा सकता है। जिसमें सैकड़ों प्रतियोगी अपने घर बड़े बड़े ढेरों आर्कषण पुरूस्कार अपने नाम कर अपने घर खुशी खुशी ले गए।